उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

यूपी में बीजेपी के अब तक के सारे बजट निराधाजनक: नरेश उत्तम पटेल

मिर्जापुर। जिले में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को भाजपा के बागी नेता मनोज श्रीवास्तव के आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात किया। इस दौरान बन्द कमरें में करीब 45 मिनट तक गुप्त मंत्रणा किया गया। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और विधायक पल्लवी पटेल के बाद नरेश उत्तम पटेल के मुलाकात को राजनीति के आईने से देखा जा रहा है। कयास लगाया जा रहा था कि समाजवादी पार्टी चुनावी रण में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को भाजपा के ही प्रखर मोहरा से मात देने की फिराक में हैं। इसी के तहत जिले का चुनावी नब्ज टटोलने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष जिले में पहुंचे हैं।

लोकसभा चुनाव  के लिए जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जिले के दूसरे दिन भी दौरे पर हैं । सोमवार को  विंध्याचल में दर्शन पूजन करने के बाद कंतित में मजार पर चादर चढ़ाने के बाद भाजपा के बागी नेता के आवास पर पहुंचे थे। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं उनकी पुत्री विधायक पल्लवी पटेल ने गत दिनों मनोज श्रीवास्तव के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किया था।  आज नरेश उत्तम ने मनोज श्रीवास्तव से करीब 45 मिनट बंद कमरे में गुप्त मंत्रणा किया ।

नरेश उत्तम पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मां विंध्यवासिनी और कंतित शरीफ का दर्शन करके वापस लौटे हैं । मनोज श्रीवास्तव समाजसेवी सेवी हैं। उनसे शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया गया है । कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमें मिर्जापुर भेजा है। प्रयास करूंगा मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी जीते। कहा कि जितने भी बजट आए हैं । अभी तक सब निराशाजनक है । शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button