उत्तर प्रदेशगोण्डा

गोंडा: रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, SDM ने की कार्रवाई, किया निलंबित

करनैलगंज, गोंडा। तहसील करनैलगंज की ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लेखपाल पर बंजर भूमि की पैमाइश के लिए रिश्वत लेने का आरोप है‌। वायरल वीडियो में लेखपाल रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है‌। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

करनैलगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में तैनात लेखपाल रवि सिंह ने बंजर भूमि की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। पैसे देने के लिए लेखपाल को पहाड़ापुर बाजार स्थित बाबा टेंट हॉउस की दुकान पर बुलाया गया। यहां गुलजारी गोस्वामी ने लेखपाल रवि सिंह को 5 हजार रुपये दिए।

रुपये लेने की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सोमवार को इस रिश्वतखोरी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरस हुआ तो तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी विशाल कुमार का कहना है कि लेखपाल का रुपये लेते हुए वीडियो संज्ञान में आया है। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button