अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार मुक्त रहेगी अमेठी – डॉ संजय सिंह

अमेठी – 15 फरवरी, मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने भेटुवा ब्लाक के पश्चिम दुआरा न्यायपंचायत का दौरा किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने परितोष देवन, परितोष चौराहा, सनहा, सरूवावां, भाल का पुरवा, शिवगंज, पूरब दुआरा, गोवर्धनपुर, तिवारीपुर मोड़, सुल्तानपुर, मौजी का पुरवा, पश्चिम दुआरा, घाटमपुर, रामनगर गाँव मे जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा डॉ0 संजय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि आप पाँच साल के लिए हमे चुनेंगे हम बीस साल का काम करेंगे। भाजपा देश को विश्व पटल पर आगे ले जाना चाहती है। हमारा अमेठी से बत्तीस पीढ़ी पुराना रिश्ता है। मैं पूरी भावना से आजीवन अमेठी की सेवा करूँगा। उन्होंने कहा की जब हम मंत्री थे तो इसी अमेठी के दस हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान कराया था। इस दौरान क्षेत्र के राहुल मिश्रा, विनोद शर्मा, निर्भय यादव, राघवेंद्र वर्मा, सोनू यादव, पिंटू सिंह, रामेंद्र जायसवाल, दीपक साहू, संपत सिंह, संतोष सिंह, पवन तिवारी, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, शिव प्रसाद तिवारी, महेंद्र सिंह और शिव कुमार सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button