अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

अपनों के बीच रहकर सेवा करने का एक बहाना है राजनीति – डॉ अमीता सिंह

अमेठी की पहचान हैं डॉ0 संजय सिंह।

अमेठी – 15 फरवरी, मंगलवार को पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने संग्रामपुर ब्लाक के ठेंगहा न्यायपंचायत में जनसंपर्क किया। डॉ0 अमीता सिंह ने मंडौली, पूरे खौंसी, बदलापुर, पूरे खुशियाल तिवारी, मिश्रौली, करौंदी, तारापुर, चक्रधरपुर, जरौटा, ईश्वरपुर, उत्तरगाँव, दीना का पुरवा गाँवों में लोगों से मुलाकात किया। डॉ0 अमीता सिंह ने लोगों से कहा कि अमेठी की जनता ने डॉ0 संजय सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय नेता बनाया है। उन्होंने कहा कि आपलोग भलीभांति जानते है कि अमेठी की पहचान डा0संजय सिंह हैं। यही सोचकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अमेठी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप मे डॉ0 संजय सिंह को उतारा है और मै चाहती हूँ कि अमेठी के हर बूथ पर कमल का फूल खिले और डा0संजय सिंह को विधानसभा चुनाव मे जीत दिलाकर अमेठी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दे। डॉ0 सिंह ने कहा की हमारे लिए राजनीति सेवा का एक माध्यम है।भाजपा की योजनाओं से हर घर हुआ लाभान्वित हुआ है और आज गरीबों को हर माह दो बार राशन मिल रहा है। उनके काफिले के साथ भाजपा ब्लाक संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष चन्द्र केश यादव,आलोक तिवारी ,लल्लन सिंह ,कपिल सिंह , राजेश पाण्डेय, मनीष गुप्ता, रवि कुमार यादव, संदीप मिश्रा, शिव प्रसाद उपाध्याय, पिन्टू यादव, राजा प्रताप सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, मंशाराम मिश्रा, राम शिरोमणि दुबे, धर्मेंद्र मौर्या, कुलदीप सरोज आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button