अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबर

डॉ० इलामारन G एसपी अमेठी की मेहनत रंग लाई, अमेठी पुलिस बनी नंबर वन।

जनपद अमेठी के 12 थानों को आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्राप्त हुआ प्रदेश में मिला प्रथम स्थान पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ इलामारन G के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में जनपद अमेठी के कुल 12 थानों द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का शतप्रतिशत गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण किया गया जिससे उक्त थानों को प्रदेश में आईजीआरएस माह मई, 2023 की जारी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है व जनपद अमेठी को प्रदेश में 16 वां स्थान प्राप्त हुआ है, जिनका विवरण निम्न प्रकार है –1.महिला थाना, 2.थाना मोहनगंज, 3.थाना अमेठी, 4.थाना मुसाफिरखाना, 5.थाना पीपरपुर, 6. थाना जायस, 7.थाना जगदीशपुर, 8.थाना रामगंज, 9.थाना शिवरतनगंज, 10.थाना इन्हौना, 11.थाना कमरौली, 12.थाना जामो । इस उपलब्धि पर एसपी अमेठी ने आईजीआरएस के समस्त अधि0/कर्मचारीगण का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार दक्षता, योग्यता, परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की अपेक्षा किया है ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button