अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबर

घर पहुंचने के लिए रास्ता न होने से टूट रही है दिव्यांग महिला की बेटी की शादी

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अमटाही गाँव का है मामला।

जी हां अमेठी जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पर एक दिव्यांग महिला को अपने घर तक पहुंचने के लिए रास्ता ना होने के कारण उसकी बेटी की शादी बार-बार टूट जा रही है । यह मामला जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी टीकरमाफी के अंतर्गत आने वाले गांव अमटाही से प्रकाश में आया है। जहां की रहने वाली सावित्री को अपने घर तक पहुंचने में बड़ी ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सावित्री के पड़ोसी के द्वारा उनके घर तक पहुंचने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया जाता है । जिसकी शिकायत पूर्व में भी सावित्री के द्वारा पुलिस में की गई थी तब पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा पहुंचकर रास्ते को खुलवाया गया था। लेकिन बाद में वह रास्ता फिर से बंद कर दिया गया।

सावित्री बताती है कि रास्ता ना होने की वजह से ही दो बार उनकी पुत्री की शादी लड़के वालों ने यह कहकर तोड़ दी कि हम लोग बारात लेकर तुम्हारे घर तक कैसे पहुंचेंगे ? पीड़ित दिव्यांग महिला बताती है कि रास्ता बंद करने वाली प्रभावती का मकान इमारती लकड़ी के वन में बना हुआ है इसके बावजूद वह मेरा रास्ता आए दिन बंद कर देती है। इस तरह एक दिव्यांग महिला अपने घर तक पहुंचने का रास्ता खुलवाने के लिए दर-दर भटक रही है । वह पुनः संग्रामपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को लिखित रूप में प्रार्थना पत्र दिया और कार्यवाही करने की मांग की इस मामले में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव से बात की गई तब उन्होंने बताया कि उसका रास्ता पहले भी पुलिस के द्वारा खुलवाया गया था । बाद में अतिक्रमणकारियों ने पुनः बंद कर लिया है और आज फिर से उसके घर टीम भेजी गई है और रास्ते को खुलवाया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button