अमेठी

ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के संयोजन में अमेठी में लगेगा ब्राह्मणों का महाकुंभ।

राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता महासम्मेलन का 25 फरवरी को होगा आयोजन।

अमेठी। 25 फरवरी, दिन रविवार को अमेठी के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के संयोजन में किया जा रहा है। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम में अयोध्या नगर निगम के महापौर पंडित गिरीश पति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया की इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के ब्राम्हण समाज के अनेक राष्ट्रवादी और प्रखर वक्ता समाज कल्याण हेतु अपना विचार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता महासम्मेलन में विचार बिन्दुओं में प्रमुख रूप से दहेज प्रथा का समापन, नशामुक्त समाज का निर्माण, ब्राह्मण एकता , सनातन का उत्थान , ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना , राष्ट्रभक्ति का संचार, आदि शामिल किए गए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button