अमेठीउत्तर प्रदेश

FDDI फुरसतगंज में हिंदी पखवाड़े का समारोह पूर्वक हुआ समापन।

आज एफ.डी.डी.आई. फुरसतगंज मे हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी की प्रधानाचार्या डॉ0 फूलकली गुप्ता थी। केंद्र प्रभारी वरुण गुप्ता जी ने मुख्य अथिति का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे उन्होने कहा की भाषा और माता अपने पुत्रों से ही सम्मान प्राप्त करती है। उन्होने ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि सपनों को देखना नहीं उन्हे जीना होगा तभी जीवन मे सफलता मिलेगी। इस कार्यक्रम मे विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण भी सम्पन्न हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुस्कार सीमा यादव, हिन्दी टंकड़ मे बीरेन्द्र विक्रम सिंह विजेता रहे। विद्यार्थी वर्ग मे वैष्णवी सोनल प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय, रिद्धी सोनकर तृतीय रही। इस कार्यक्रम का संचालन नलिन पाण्डेय ने करते हुये कहा कि भाषा व अर्थव्यस्था का गहरा सम्बंध एवं भाषा का विकास व प्रभाव अर्थव्यस्था के साथ बढ़ता है। कार्यक्रम मे फैशन के विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा, फुटवियर के विभागाध्यक्ष सुमित फर्नांडीज़, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज विमल, प्रदीप जॉन, सीमांत शुक्ल, अफाक अली एवं संस्थान के छात्र/छात्राएं भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button