अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के दौरे में हुआ परिवर्तन।

 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दीदी स्मृति इरानी अब आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आएंगी। पहले यह कार्यक्रम 30 सितंबर के लिए प्रस्तावित था। स्मृति ईरानी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी कार्यक्रम पूर्ववत हैं, बस आने का कार्यक्रम एक दिन पहले हो गया है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होगी और करोड़ों की लागत से स्थापित होने वाली परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति अब 29 सितंबर को विमान से लखनऊ पहुंचेगी और वहां से सड़क मार्ग से मुसाफिरखाना स्थित भाले सुल्तान शहीद स्थल आएंगी। वहां प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर किसान मोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होगी और पौधरोपण करेंगी। गौरीगंज में क्षय रोगियों के इलाज के लिए लगने वाले स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री करेंगी। दीदी विकास भवन के करीब निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के साथ ही सड़क व दूसरे विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। गौरीगंज से निकलकर दीदी अमेठी शहर के करीब स्थित मां शारदा गिर गौशाला पहुंचेगी। भादर क्षेत्र पंचायत से होने वाले विकास कार्यों को लोकार्पण व शिलान्यास त्रिसुंडी त्रिभुवन सिंह इंटर कालेज परिसर में होगा। पहले आने का कार्यक्रम 30 सितंबर के लिए प्रस्तावित था पर अब वह एक दिन पहले हो गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button