उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमहराजगंज

मंच पर जगह नहीं मिलने पर भड़के विधायक, जमीन पर बैठे; प्रशासन ने शहीद के पिता और पत्‍नी से कराया ध्‍वजारोहण

महराजगंज। यूपी के महाराजगंज में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 105 फीट ऊंचा राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के कार्यक्रम में मंच पर जगह न मिलने से कांग्रेस विधायक वीरेन्‍द्र चौधरी नाराज हो गए। प्रोटोकाल न मिलने का आरोप लगाते हुए वह वहीं जमीन पर बैठ गए।

विधायक ने कहा कि उन्‍हें ध्वजारोहण के लिए बुलाया गया था। लेकिन न उनका नाम मंच पर था और न ही वहां उनके लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। विधायक के जमीन पर बैठने के बाद एडीएम और ईओ उन्हें मनाने लगे। लेेेकिन विधायक उनसे अपनी नाराजगी जताते रहे।

हालात को भांपते हुए प्रशासन ने शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता और पत्‍नी से ध्‍वजारोहण करा दिया। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।

विधायक ने लगाया ये आरोप

विधायक वीरेन्‍द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में सुबह 9 बजे के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया था। लेकिन वह समारोह में आए तो सम्मान नहीं मिला। विधायक ने कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। प्रोटोकाल का सरासर उल्‍लंघन है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button