उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने की महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से तुलना, मनाया जश्न

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस पार्टी वर्षगांठ मना रही है। कांग्रेस पार्टी आज के दिन को अब हर वर्ष भारत जोड़ो यात्रा को जश्न के तौर पर मनाएगी। राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत आज ही के दिन 7 सितंबर 2022 में की थी।

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी जी की दांडीयात्रा ने देश के इतिहास में दर्ज हैं। उसी तरह राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा भी देश में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी गई है। इस यात्रा में जहां सत्ता पक्ष देश में नफरत और गोली मारो जैसी बातें कर रहा था, इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने मोहब्बत का पैगाम देने के लिए यात्रा को शुरू किया।

उन्होंने कहा कि इस उनके इस पैगाम को हम जनता तक पहुंचाएंगे और हर वर्ष जश्न के तौर पर भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाएंगे। साथ ही राहुल गांधी की बातों और पैगाम को जनता के दिलों तक पहुंचाते रहेंगे।

बता दें कि 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा का समापन इस साल 30 जनवरी को हुआ था इस दौरान राहुल गांधी ने 12 पब्लिक मीटिंग, 100 नुक्कड़ मीटिंग और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस किए। इसके अलावा राहुल गांधी ने छात्रों, ट्रक ड्राइवरों, किसानों और फार्म कार्मचारियों से भी बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर की भी यात्रा की थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button