उत्तर प्रदेशलखनऊ

Krishna Janmashtami : लखनऊ पुलिस लाइन जायेंगे CM योगी, कृष्ण जन्मोत्सव पर सजे मंदिर और थाने

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। राजधानी लखनऊ की पुलिस लाइन में हर साल की तरह इस साल भी भव्य तैयारियां और सजावट की गई है। पुलिस लाइन परिसर के मंदिर में भव्य और सुंदर झाकियां बनाई है। पूरे मंदिर में चारों ओर कृष्ण भगवान के बाल रूप के साथ ही उनकी लीलाओं के पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा महाभारत से जुड़े कई पोस्टर भी लगाए गए हैं। झाकियों में श्रीकृष्ण शेषनाग के फन पर नृत्य करते नजर आ रहे है और दूसरी ओर गोपियां नदी में नहा रही हैं और श्रीकृष्ण कदंब के पेड़ पर बांसुरी बजाते नजर आ रहे है। इसके अलावा जन्माष्टमी को लेकर पुलिस लाइन में बाकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पुलिस लाइन की जन्माष्टमी आयोजन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए है। वहीं तैयारियों के दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा की टीम ने जांच पड़ताल भी की। इसके अलावा पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर दर्शकों के बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले सीएम योगी 7:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे।

इसके अलावा महानगर स्थित पीएसी मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। पीएसी मुख्यालय परिसर के मंदिर में कई सारी झाकियां लगाई गई है। झूले पर लेटे हुए बाल गोपाल को भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा यहां मथुरा जेल भी बनाया गया है। जिसमें श्रीकृष्ण जन्म और देवकी वासुदेव की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही रंग बिरंगी लड़ियों से पूरे परिसर और मंदिर को सजाया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ के सभी थानों में भी जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। थानों को रंग बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button