उत्तर प्रदेशलखनऊ

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्तौल का लाइसेंस रद्द, डीएम ने की कार्रवाई

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्तौल का हत्या के एक मामले में इस्तेमाल होने की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। केन्द्रीय आवास एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर एक सितंबर को 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या में विकास किशोर के नाम पर पंजीकृत पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया था और विकास के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। पुलिस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस बुधवार को रद्द कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज स्थित आवास पर 31 अगस्त-एक सितंबर की मध्यरात्रि को विनय श्रीवास्तव नामक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि इन तीनों ने राज्य मंत्री के आवास पर जुआ खेलने को लेकर हुए झगड़े में विनय की हत्या की थी।

राज्य मंत्री कौशल किशोर के अनुसार अपराध में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल उनके बेटे विकास की है। उनका यह भी कहना है कि वारदात के वक्त विकास दिल्ली में था। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने विकास के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 30 (लाइसेंस या नियम का उल्लंघन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button