उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

यूपी: वाराणसी से बड़ी खबर, BHU की PhD छात्रा का कमरे में मिला शव, रोमानिया की नागरिक थी

वाराणसी: यूपी के वाराणसी से एक बड़ी खबर है। यहां बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की PhD छात्रा का किराए के कमरे से शव बरामद किया गया है। छात्रा की पहचान 27 साल की फिलिप फ्रांसिस्का के रूप में हुई है। वह रोमानिया की नागरिक थी।

वाराणसी पुलिस का सामने आया बयान

वाराणसी पुलिस का कहना है, “बीएचयू की एक पीएचडी छात्रा, जो रोमानियाई नागरिक थी, गरवासीटोला इलाके में अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। छात्रा की पहचान फिलिप फ्रांसिस्का (27) के रूप में हुई है। वह छात्र वीजा पर यहां आई थी। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और रोमानियाई दूतावास को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।”

मिली जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय विदेशी छात्रा इंडियन फिलॉसफी में PhD की छात्रा थी। पुलिस छात्रा के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है क्योंकि छात्रा लंबे समय से छात्र वीजा पर भारत में मौजूद थी। वाराणसी से सामने आया ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में विदेशी छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे में विदेशी मूल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही छात्रा की मौत की वजह सामने आ पाएगी। पुलिस छात्रा के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। देखना ये होगा कि कमरे में अचानक शव मिलने के पीछे की क्या कहानी है।

वाराणसी में कोई भी घटना इसलिए भी सुर्खियों में रहती है क्योंकि एक तो ये प्रमुख धार्मिक स्थान है और दूसरा पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में यहां पुलिस और प्रशासन भी काफी अलर्ट मोड पर रहता है और हर घटना पर बारीक नजर रखी जाती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button