उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबलिया

भाजपा नेता का बड़ा बयान, कहा- मुख्तार और अतीक से बड़ा माफिया है ओपी राजभर

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद व भाजपा नेता हरिनारायण राजभर ने एक बार फिर सोहेल देव समाज पार्टी (सुभसपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर नाराजगी जाहिर करते हुए माफिया तक घोषित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो इलाहाबाद जैसी घटनाएं ओमप्रकाश राजभर के माध्यम से संभावित हैं।

पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर उर्फ बियार का विधायक मुख्तार अंसारी का लड़का है, जो मंच पर कहता है कि उत्तर प्रदेश के सब माफिया सलाम करते हैं। वो कहता है कि कुछ भी हो जाएगा, लेकिन मुख्तार अंसारी से मेरा संबंध खत्म नहीं होगा।

हरिनारायण ने इतना ही नहीं ओमप्रकाश को बाहर घूमने पर खेद जताया है। कहा कि बड़ी खेद की बात है कि योगी जैसी सरकार में ये बाहर घूम रहा है। इसको तो बहुत पहले ही जेल में चला जाना चाहिए। इनका लड़का समेत सभी पुलिस संरक्षण में धन उगाही कर रहे हैं। यह पता हमें डॉक्टरों, व्यापारियों से चला है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button