उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अजा तुझको पुकारे मेरा प्यार…

मोहम्मद रफी अवार्ड से नवाज़ी गई विभूतियां, पद्मश्री मोहम्मद रफी नाइट का आयोजन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन एवं वन मोर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी फिल्म संगीत के अमर गायक पद्मश्री स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की याद में एक भव्य संगीतमय संध्या ”मोहम्मद रफी नाइट ” का आयोजन संत गाडगे प्रेक्षागृह , गोमती नगर लखनऊ में किया गया।

इस दौरान पत्रिकारिता के लिए मनीष गुप्ता,विवेक वर्मा व मनीष मिश्रा व डॉ मोहम्मद जफ़र खान को उद्यम के क्षेत्र में, आमिर खालिद खान को शिक्षा के लिये,दिलीप कुमार, दबीर सिद्दीकी व डॉ आदर्श त्रिपाठी को समाज सेवा के लिये और मनीष मिश्रा को एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिये मोहम्मद रफी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रफ़ी नाइट के दौरान अजा तुझको पुकारे मेरा प्यार…चौदवीं का चांद हो..,जाने वालों ज़रा मुड़ के देखो जरा..रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं..लिखे जो खत तुझे..आज पुरानी राहों से..आदि गीतों को कुलदीप सिंह चौहान ,जमाल खान ,जावेद गोरी, सत्येंद्र आर्य, दिव्यांशी मौर्य , कमाल खान , आयुषी पांडे एवं सनी गांधी ने अपनी मनमोहक गायकी से गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया l

अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक बैंड वायलेट ग्रुप के अनुराग श्रीवास्तव ने संगीत से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए l इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितिन मिश्रा (संरक्षक UPAA )एवं महेश सिंह पटेल तथा ज्ञानेश्वर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सभी कलाकारों व गायको को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के आयोजन वामिक खान एवं असलम खान ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज केवल एक गायक की नहीं बल्कि एक युग की पहचान है यह आयोजन उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि देने का एक विनम्र प्रयास है l संचालक अरशद खान ने मोहम्मद रफ़ी की जीवनी पर प्रकाश डाला l इस दौरान गीतों की श्रंखला ‘खुदा की कसम लाजवाब हो’ को भी बखूबी पेश किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरलीधर आहूजा एडविन मासी , दामिनी सिंह दीप सचार सन लाल मुर्तजा अली, जुबेर अहमद, अब्दुल वाहिद ,सुफियान , आरिफ खान, शान फरीदी, उज़ैर अहमद आदि लोग प्रमुख स्वरूप से उपस्थित रहे l

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button