उत्तर प्रदेशलखनऊ

अनियंत्रित होकर कुकरैल नाले में पलटी कार

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कुकरैल नाले में जा गिरी। कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। गाड़ी टर्न करने के दौरान अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और 50 फीट गहरे नाले में कार सहित गिर गया।

gosainganj

कार सवार गोमतीनगर की तरफ से विकास नगर की कार चालक जा था। मेरीडियन स्कूल के आगे पहुंचा था तभी टर्निंग पॉइंट पर उसका संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके से पहुंची ने रेस्क्यू करके उसको बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

चौकी प्रभारी सर्वोदय नगर सौरभ ने बताया गोमतीनगर निवासी आयुष सिंह (28) यस बैंक में कार्यरत हैं। जानकीपुरम ब्रांच में तैनाती है। गुरुवार को अपनी मामा की इयोन कार से ऑफिस जा रहा था। तभी अचानक से अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इसके बाद पिता अभय को सूचना दी गई थी। वह इलाज के बाद आयुष को घर ले गए। मामूली चोट आई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button