उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीजीपी आवास के पास मिली नाले में बहे बच्चे की लाश

  • 21 घंटे तक नगर निगम सहित अन्य टीमें ढूंढ न सकी
  • पानी काम होने के बाद मिल सकी लाश  

लखनऊ। बुधवार को हुई तेज बारिश से नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। इससे हुसैनगंज किला चौकी में वीरू (7) नाम का लड़का हैदर कैनाल नाले में बह गया। उसकी 21 घंटे बाद आज डेडबॉडी मिली। गुरूवार दोपहर बच्चे की लाश डीजीपी आवास के पास मिली।

बुधवार की शाम हैदर कैनाल नाले में डूबे बच्चे की गुरुवार को बॉडी बरामद होने पर प्रत्यक्षदर्शी फरीद ने बताया कि बच्चे के दोनों हाथ नाले का पानी कम होने से बाहर दिखाई दे रहे थे। इस दौरान मशीन ऑपरेटर ने मौके पर लोगों को बताया। इसके बाद बच्चे की बॉडी निकाली गई। बच्चे की डीजीपी आवास के पास बॉडी बरामद हुई। यह स्थान घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर है। बॉडी मिलने के बाद उसके पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बच्चे की दादी ने बताया कि वह शीशी-बोतल बीनता था। छोटे बेटे का बेटा है। बड़ा वाला बेटा अलग रहता है। छोटा मेरे साथ रहता है। इसके 2 बच्चे हैं। दोनों में यह बड़ा लड़का था जो नाले में लापता हुआ। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।

पुलिस लोगों को यहां से सावधानी के तौर पर हटाया। बच्चा 21 घंटे बाद भी नहीं मिला है। टीमें 3.5 किलोमीटर में हुसैनगंज किला चौकी से लेकर 1090 तक बच्चे की तलाश करती रही। रात को करीब 11:30 बजे तक रेस्क्यू किया गया।

इसके बाद सुबह 5 बजे से लोग फिर से बच्चे की तलाश में जुट गए।  बच्चे के पिता नन्हे ने बताया कि पत्नी रेनू हमारे साथ नहीं रहती। बड़ा बेटा वीरू (7) आज नाले में बह गया। दो बेटे हैं। अगर मेरा बेटा नहीं मिला तो मैं इसी नाले में मर जाऊंगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button