उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

30 करोड़ घोटाले में जलकल जीएम के घर पर CBI की रेड, खंगाले गए डॉक्यूमेंट्स

कानपुर: जलकल जीएम नीरज गौड़ के बेनाझाबर स्थित आवास पर गुरुवार देर रात सीबीआई की टीम ने छापा मारा. पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई कि टीम ने 30 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर जांच की. बता दें कि मामला कई साल पुराना है. नीरज गौड़ एनएचएआई में अधिशाषी अभियन्ता थे, तब 200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था.

सीबीआई टीम ने नीरज के सभी पारिवारिक सदस्यों से करीब 3 घण्टे तक अलग-अलग पूछताछ की और दस्तावेज जुटाए. सदस्यों ने सभी के मोबाइल भी अलग रखवा लिए थे. अचानक सीबीआई छापे की जानकारी मिलने के बाद जलकल, नगर निगम और जल निगम अफसरों के बीच हड़कंप की स्थिति रही. काफी देर तक जांच-पड़ताल के बाद सीबीआई के अफसर वापस लौट गए.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button