उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमहोबा

महोबा सड़क हादसे में 16 स्कूली बच्चे घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

  • ओवरटेक के दौरान डंपर ने स्कूली वाहन में मारी थी टक्कर

महोबा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत 16 स्कूली बच्चे घायल हुए है। इनमें दो की हालत बेहद गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और एसपी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है। घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे के दरमियान साई कॉलेज की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव के पास ओवरटेक के दौरान डंपर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा गया। इनमें 16 बच्चे घायल है, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने घायलों को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। चालक 35 वर्षीय गोविंद के सिर में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुधा सिंह, डीएम मनोज कुमार जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया है। जिस वाहन में बच्चे स्कूल जा रहे था वह क्लूजर है और उसमें करीब 25 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों में नैगुवा निवासी अनुप, शिवांष, धीरज, शीलू लोकेन्द्र, रतौली निवासी वियोन, स्नेहा शर्मा, अखिल वर्मा, बेटी रौनक, देवनारायण, अभयराज, प्रिया, खुशबू, रतौली पुरवा निवासी स्नेहा और नैगुवा निवासी कन्हैया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button