अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमागढ़ी में की पूजा अर्चना

  • कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान व कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से ही गोरखपर के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बाद पार्किंग स्थल तथा जन सुविधा का विकास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किये हैं। इसके बाद अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। अपरान्ह तीन बजे योगी 41वें रामायण मेले का शुभारंभ करेंगे। अयोध्या के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में शाम पांच बजे विभिन्न योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास करेंगे। गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी रात्रि विश्राम करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button