उत्तर प्रदेशवाराणसी

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे वाराणसी, सुफलाम संगोष्ठी में भाग लेने के बाद टेंट सिटी का लेंगे जायजा

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार अपरान्ह वाराणसी पहुंचे। प्रयागराज से मुख्यमंत्री बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्ड़े पर आये। यहां राज्यमंत्रियों और भाजपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अफसरों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम में भाग लेने के रवाना हो गये। गोष्ठी में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अस्सी घाट जाएंगे। अस्सी घाट से मोटरबोट से वह टेंट सिटी की तैयारियों का जायजा लेंगे।

इसके बाद गंगा के रास्ते गंगा द्वार से श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह सड़क मार्ग से सर्किट हाउस जाएंगे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद रात में ही वापस लखनऊ लौट जाएंगे। शहर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए उनके कार्यक्रम स्थल के साथ गंगा में भी सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस जिस मार्ग पर मुख्यमंत्री जायेंगे उस पर 15 मिनट पहले यातायात संचालन रोक देगी। उनके जाने के बाद यातायात शुरू हो जायेगा। शव वाहन और एंबुलेंस पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button