उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एलान, मिलेगी पूरी बिजली, नहीं कटेंगे अन्नदाताओं के ट्यूबवेल कनेक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में मॉनसून और फसल बोआई की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं कटेंगे, उन्हें पूरी बिजली मिलेगी। सरकार किसानों का नुकसान नहीं होने देगी।

सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्यूबवेल की तकनीकी खराबी को हर हाल में 24 से 36 घंटे के भीतर ठीक कर लें। वैकल्पिक खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने की तैयारी करें और तकनीकी विधियों की किसानों को जानकारी दें।

सीएम योगी ने बैठक में कहा, अभी कम बारिश हुई है, संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में तेज और अधिक वर्षा हो। ऐसे में हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। कृषि, सिंचाई, राहत, राजस्व आदि सम्बंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें। प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों से सतत संवाद बनाए रखें।

उन्हें सही जानकारी उपलब्ध हो।किसानों को मौसम की सही जानकारी देने के लिए राज्य स्तर पर पोर्टल विकसित किया जाए। इसी प्रकार, फसल बुवाई की विस्तृत जानकारी के लिए डेटा बैंक तैयार किया जाए। किसान की उन्नति के लिए नीति-निर्धारण में यह डेटा बैंक उपयोगी सिद्ध होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button