उत्तर प्रदेशलखनऊ

बच्चों ने प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा, इंडिया गेट से लेकर ऑटोमेटिक लाइट तक के बनाए मॉडल

लखनऊ। राजधानी के इन्दिरा नगर स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को एक रोचक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा के साथ ऐतिहासिक जानकारी का आर्ट और क्राफ्ट के जरिये मॉडल बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।

Untitled design (29)

इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक और ऐतिहासिक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें हाइड्रोलिक सिस्टम, ऑटोमेटिक लाइट, कार्बन उत्सर्जन, इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संरचना, इण्डिया गेट का मॉडल, कुतुबमिनार, कम्यूनिकेशन के उपकरण, स्टेशनरी स्टैंड, और फ्रिज के प्रतिरूप शामिल रहे।

Untitled design (30)

प्रदर्शनी में सृष्टि, सचिन, निमिषा, तेजस, रघुनंदन, शाकिब, मानस, अंशिका, शिवानी, मुस्कान, मान्या, दीपा, कृतिका, शौर्य, मयंक, विधि और जलज समेत कई छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button