उत्तर प्रदेशप्रयागराजमहाकुंभ

Mahakumbh 2025: 87 स्पेशल, 7 मेमू से तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु गए महाकुंभ…सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ा हुजूम

कानपुर। माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान के लिए सेंट्रल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सोमवार से मंगलवार देर रात तक 24 घंटे में 87 मेला स्पेशल प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। अचानक भीड़ बढ़ने पर 7 मेमू से श्रद्धालुओं को भेजा गया। रस्सा टीमों की मदद के लिए रेलवे कर्मियों को लगाना पड़ा। चौतरफा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती रही। प्रवेश व निकास द्वारों पर भी सुरक्षा जवान गश्त करते रहे।

एसीएम सेंट्रल संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेंट्रल व गोविंदपुरी से तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने का अनुमान है। प्रयागराज के लिए रोज 50 से ज्यादा नियमित और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल मेमू रैक रवाना की जा रही है।

मंगलवार को सेंट्रल व गोविंदपुरी से 87 मेला स्पेशल से श्रद्धालु प्रयागराज गए। भीड़ बढ़ने पर तत्काल मेमू भी चलाई गई। स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि ट्रेनों में बैठाने व उतारने में क्यूआरटी, आरपीएफ, जीआरपी के साथ रेलवे कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

10 मेमू स्पेशल तैयार खड़ीं 

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच अलग-अलग स्थानों पर 10 मेमू स्पेशल तैयार खड़ी हैं। जिन्हें जरूरत के हिसाब से तत्काल चलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टीम श्रद्धालुओं की संख्या व रूट का इनपुट वार रूम में देगी और उसके बाद ही स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

होल्डिंग एरिया में खड़ी कराईं बसें 

प्लेटफार्म एक की तरफ खाली जगह पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ को कुछ देर लिए वहां ठहराया जा सके। वापसी के श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए होल्डिंग एरिया में विकल्प के तौर पर बसों को ठहराया गया है। जिससे उन्हें गतव्य को भेजा जा सके।

झांसी व दिल्ली रूट पर चलीं मेमू स्पेशल 

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि झांसी और दिल्ली रूट पर वापसी के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर 1-1 स्पेशल मेमू चलाई गई। इसके अलावा रूटीन की ट्रेनों से श्रद्धालु गंतव्य को रवाना किए गए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button