उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दो दिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुंचेंगे सीएम, कल नवरात्रि के दिन करेंगे शक्ति की आराधना

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में शुक्रवार को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शक्तिपीठ की तरफ से संचालित नेपाल सीमा से निकट जनकपुर गांव में स्थापित प्राचीन रतन नाथ मंदिर पहुंचेगा. वहां करीब 40 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री वहां से करीब 12 किलोमीटर कार से चलकर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचेंगे. सीएम शक्ति पीठ पर चैत्र नवरात्रि पर दो अप्रैल से लगने वाले एक माह के मेले के तैयारियों का भी जानकारी लेंगे. सीएम मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन नवरात्रि को शक्ति की आराधना करेंगे.

मिनट-टू-मिनट जारी सूचना के मुताबिक शुक्रवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 05:10 बजे जनकपुर हैलीपेड पहुंचेगा. वहां से मुख्यमंत्री कार के जरिए 05:15 बजे सिद्ध पीठ रतन नाथ मंदिर पहुंचेंगे. वहां 40 मिनट रुकने के बाद 05:55 बजे कार के से देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे. अगले दिन सुबह 09:15 बजे देवीपाटन मंदिर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आगमन को लेकर पूरे मार्ग पर सुबह से ही सफाई कराई जा रही है. दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पूरे मार्ग पर पुलिसकर्मी लगाए जा रहे हैं. शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की तरफ से संचालित जनकपुर मठ पर 2 अप्रैल से 1 सप्ताह तक श्री रामकथा चलेगी. यहां बने शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसको लेकर भव्य आयोजन किया गया है.

गौरतलब है कि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की गणना 51 शक्तिपीठों में प्रधान पीठ के रूप में होती है. यहां मां आदिशक्ति के दर्शन पूजन के लिए पूरे साल श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. इस पीठ का संचालन गोरक्षपीठ गोररखपुर से की जाती है. योगी आदित्यनाथ सीएम के साथ ही गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं, जिससे इस मंदिर की व्यवस्था सीधे सीएम ही देखते हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button