उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी का ऐलान, यूपी पुलिस में 20 फीसदी बेटियो की करेंगे भर्ती, शोहदो का ठीक से करेंगी उपचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में पुलिस में 60 हजार नौजवानों को भर्ती करने की परीक्षा होने जा रही है। याद कीजिए 60 हजार भर्तियां होने जा रही हैं। इसमें 20 फीसदी बेटियो की भर्ती करेंगे ताकि वो शोहदो का ठीक से उपचार कर सकें। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौकरी को लेकर कहा है कि अब बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिलती है। बिना किसी लेन देन के नौकरी मिल जाती है।

योगी ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के बाद यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक नौजवानों की भर्ती एक साथ होगी। अंबेडकर नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है, “7 साल पहले उत्तर प्रदेश को भारत का ‘डार्क स्पॉट’ माना जाता था। ऐसा कहा जाता था कि यूपी भारत के विकास में बाधक है और आज यूपी एक ब्राइट स्पॉट बन गया है और सबसे आगे है।

सीएम ने कहा कि भारत के विकास में योगदान देने में… यहां दंगे और अराजकता थी, माफिया हावी थे, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, आज यूपी निवेश के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन है… हम किसी को भी भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे।’  एक समय था जब युवाओं के लिए वैकेंसी निकलती थी और ‘चाचा-भतीजा’ गैंग ‘वसूली’ पर निकल पड़ते थे… अब अगर कोई ऐसा करेगा तो हम उनकी संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट देंगे, कल्याण कर देंगे. महिलाओं के लिए घर…”

मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला स्तरीय मेगा रोजगार के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित पात्र उम्मीदवारों को ऋण वितरित किया और स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को टैबलेट वितरित किए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button