अयोध्याउत्तर प्रदेश

जंक्शन से अयोध्या धाम हुआ रेलवे स्टेशन का नाम, CM योगी ने जताई थी इच्छा

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन से पहले रेलवे विभाग की तरफ से अयोध्या को एक नायाब तोहफा मिला है। रेलवे ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया है। इसका नाम अयोध्या धाम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे अधिकारियों से इच्छा जताई थी। विभाग की तरफ से बुधवार को औपचारिक रूप से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

विदित हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके बाद मंडल और नगर निगम को भी अयोध्या ही कर दिया था। सांसद लल्लू सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button