उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबर

सीएम योगी पहुंचे जौनपुर, सपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा

जौनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवयीस दौरे पर जौनपुर पहुंचे. जहां उन्हें सपा कार्यकर्ता का विरोध झेलना पड़ा. सीएम योगी के फ्लीट को सपा कार्यकर्ता मनीष यादव ने काला झंडा दिखाया. उमानाथ सिंह स्वशासिय मेडिकल कॉलजे के सामने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध करते हुए सीएम योगी के फ्लीट को सपा कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखाया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवयीस दौरे पर जौनपुर पहुंचे हैं. जहां सीएम मेडिकल कॉलेज और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे. साथ ही जनपद में 257 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. सीएम योगी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रमों में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण शामिल है.

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है. पूर्वांचल विश्व यूनिवर्सिटी के एकलव्य स्टेडियम में बने हेलीपैड से लेकर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक भारी पुलिस बल तैनात रहेगी. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भवन और अन्य रूट पर भी नजर रखी जाएगी.

मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री ‘नमामि गंगे योजना’ के अंतर्गत बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जनसभा को संबोधित कर लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे. वहीं, 12:25 पर सीएम हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.

गाजीपुर में स्व.राजेश्वर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गाजीपुर के पुलिस लाइन में बने हेलीपैड 12:30 बजे लैंड करेगा. उसके बाद पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीजी कॉलेज पहुंचेंगे. जहां सीएम स्व. बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह के मूर्ति का अनावरण करेंगे और वही कैंपस में वृक्षारोपण करेंगे. गाजीपुर में सीएम योगी लगभग पौने 2 घंटे रहेंगे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button