अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

आवारा पशुओं को गोद लेने वाले किसानों को हर महीने देंगे 1000 रुपए: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान चल रहा है, इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें चरण के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. इस बीच आज सीएम योगी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया. अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि अगर भाजपा सरकार बनाती है तो वह उन किसानों को हर महीने 900-1,000 रुपए देगी जो आवारा पशुओं को गोद लेंगे और उनकी देखभाल करेंगे.

सीएम योगी ने कहा कि “हमने अवैध बूचड़खानों को पूरी तरह से बंद कर दिया है. मैं वादा करता हूं कि हम ‘गौमाता’ का वध नहीं होने देंगे, जबकि हम किसानों के खेतों को आवारा पशुओं से भी बचाएंगे. योगी ने साथ ही वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो आवारा पशुओं को गोद लेने और उनकी देखभाल करने वाले किसानों को हर महीने 900-1,000 रुपए दिए जाएंगे.

समाजवादी पार्टी के पास विजन नहीं था: CM योगी

सीएम ने आगे कहा कि आज तिलोई को एक मेडिकल कॉलेज भी मिल गया है. उस मेडिकल कॉलेज का हम लोगों ने शिलान्यास भी किया है। यह मेडिकल कॉलेज समाजवादी पार्टी भी दे सकती थी, लेकिन उसके पास विकास का विजन नहीं था. योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद करना है है. समाजवादी पार्टी अपने एजेंडे को लेकर चलती है. सपा, कांग्रेस, बसपा ने राजनीति की. इन लोगों की राजनीति का आधार जाति, मत और धर्म हुआ करता था. समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं.

‘घोर परिवारवादियों’ की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित है

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अपने ऐजेंडे को लेकर चलती है. सपा, कांग्रेस, बसपा ने राजनीति की, इन लोगों की राजनीति का आधार जाति, मत और धर्म हुआ करता था. वहीं जनसभा में पहुंची भीड़ को लेकर योगी ने कहा कि जनपद अमेठी की जनता-जनार्दन का यह असीम आशीर्वाद राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय का ओजस्वी घोष है. यहां ‘घोर परिवारवादियों’ की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित है. ‘अमेठी की सम्मानित जनता ने ठाना है, हर बूथ पर कमल का फूल खिलाना है.’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button