उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

Lucknow: SAF इकाईयां लगाने में 3 हजार करोड़ का निवेश करेंगी कंपनियां, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

लखनऊ, : उत्तर प्रदेश में 18 से अधिक कंपनियों ने सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) इकाइयां स्थापित करने में गहरी दिलचस्पी दिखायी है। इन फर्मों ने सामूहिक रूप से यहां इस क्षेत्र में 3,000 करोड़ से अधिक के निवेश की रुचि दिखाई है। इनमें ग्रीनको, एएम ग्रीन्स, ई20 ग्रीनफ्यूल्स, न्यू एरा क्लीन टेक और मालब्रोस ग्रुप समेत डेढ़ दर्जन से अधिक कंपनियां शामिल हैं। इससे राज्य के वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग और प्रशस्त होगा।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) के विनिर्माण में अवसरों की खोज के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी ने रविवार को लखनऊ के ताज होटल में एक उच्च-स्तरीय राउंडटेबल का आयोजन किया। इस बैठक में प्रमुख निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए, जिन्होंने इस उभरते हुए हरित ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस नीति के अमल में आने के बाद स्थानीय कृषि क्षेत्रों से सीधे कच्चा माल खरीदने से, यह क्षेत्र ग्रामीण आय को बढ़ाने और बेहतर मूल्य दिलाने में मददगार होगा। मनोज कुमार सिंह ने कहा, यह नीति न केवल हमारे हरित ऊर्जा क्षेत्र में तेजी लाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि हमारे किसानों को इससे सीधे लाभ मिले- जिससे उनके हाथों में अधिक पैसा आए और एक हरित भविष्य का निर्माण हो सके। इस सत्र में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button