उत्तर प्रदेशलखनऊ

जीवनशैली में सुधार कर डायबिटीज करें नियंत्रित : ब्रजेश

प्रदेश के 16 जिलों में जल्द खुलेगें, नए मेडिकल कॉलेज

लखनऊ। जीवनशैली में सुधार करने के साथ इलाज कराने से बीमारियों से बचा जा सकता है। मौजूदा डायबिटीज के मरीजों में बढोतरी देखी जा रही है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में डायबिटीज मरीजों की जांच और इलाज की सुविधा दी जा रही है। मरीज डॉक्टर की सलाह पर जाँच और इलाज करायें। यह बातें शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने के जीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया का शुभारंभ करते हुए कान्फ्रेंस के दौरान संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डायबिटीज के इलाज पर लगातार चर्चा होनी चाहिए।

कान्फ्रेंस में जो भी सिफारिशें आएंगी, सरकार उस पर अमल करेगी। नीति निर्धारण करेगी। इसका सीधा फायदा प्रदेश के डायबिटीज मरीजों को मिलेगा। सचेत रहकर डायबिटीज से बच सकते हैं।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुधारा जा रहा है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गिने-चुने मेडिकल कॉलेज थे,मौजूदा समय में 65 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।

16 जनपदों में जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध किये जायेंगे। पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स का संचालन किया जा रहा है। पैरामेडिकल कॉलेज की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। साथ ही कॉलेजों की ग्रेडिंग कराई जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button