उत्तर प्रदेशलखनऊ

टेलीग्राम से 83 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

विदेशी महिलाओं की इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फोटो लगाकर कर रहा था ठगी

  • थाना साइबर क्राइम पुलिस ने घटना का किया पर्दाफाश

लखनऊ। विदेशी महिलाओं की इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फोटो लगाकर संभ्रांत लोगों से ठगी करने वाले साइबर का भंडाफोड़ करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से 83 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डीजीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि 22 जनवरी को एक रिटायर्ड आईईएस के द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें एबॉट फार्मास्युटिकल लिमिटेड कंपनी के नाम से धोखाधड़ी करते हुए किसी के द्वारा लगभग 83 लाख रुपये की ठगी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान इसमें एक नाइजीरियन गैंग का नाम सामने आया। जिनकी गिरफ्तारी करते हुए शनिवार को कार्रवाई पूरी की गई। पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक जो इतिहास है उसमें 2021 का एक मुकदमा दिल्ली में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा दर्ज की गई थी। इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से लैपटाप व मोबाइल बरामद किया गया था। अभियुक्त द्वारा ठगी के पैसों को पांच खातों में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानान्तरित कराये गये थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लवसन इमेसोवम चिनागोरोम मैक्सवेल पुत्र मैक्सवेल इमेसोवम निवासी -113 इ ‘टेलीलो रोड ओवेरीं आईएमओ स्टेट नाइजीरिया हाल पता वैशाली कालोनी नई दिल्ली है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा विदेशी महिला के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एकाउन्ट बनाया जाता हैऔर उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व संभ्रान्त व्यक्तियों से दोस्ती कर इन्वेस्टमेंट, बिजनेस आदि चीजो के लिये झांसे में लेकर अपने अन्य सहयोगियो के साथ ट्रेप कर बड़ी धनराशि की ठगी की जाती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button