अलीगढ़उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP: योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- होली के दिन सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने होली और रमजान को लेकर विवादित बयान दिया है। योगी के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि होले वाले दिन सफेद टोपी वाले रंग से बचने के लिए तिरपाल का हिजाब पहनें जिससे उनकी टोपी और शरीर बचा रहे।

उन्होंने कहा है की होली में जिसको रंग से बचना है वह त्रिपाल का हिजाब पहने जैसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं वैसे पुरुष भी पहनें ताकि उनकी टोपी और शरीर बचा रहे अन्यथा वह घर पर रहे। उन्होंने कहा कि होली में व्यवधान उत्पन्न करने वालों की तीन जगह हैं, जेल या प्रदेश छोड़ दे अन्यथा यमराज के पास अपना नाम लिखवा दे।

मंत्री रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने राज्य स्थित अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर बनने की मांग का समर्थन किया। रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि एएमयू में मंदिर बनेगा इन लोगों को बहुसंख्यकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि AMU में राममंदिर बने इसकी मांग करता हूं। अगर बनता है तो सबसे पहली ईंट मैं रखूंगा। वहां मंदिर के लिये अपना सबकुछ न्योछावर कर सकते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button