उत्तर प्रदेशऔरैया

संदिग्ध हालत में गोली लगने से दंपती और पुत्र की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शहर के प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल (45), पत्नी मीरा (40) और उनके पुत्र शिवम पोरवाल(20) की गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह तीनों के शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े मिले।

संदीप पोरवाल के छोटे पुत्र ओमजी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने प्रबंधक की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। प्रबंधक के घर पर बुधवार को कृष्ण छठी का कार्यक्रम था। जिसमें परिवार और रिश्तेदार आए थे।

सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर परिजनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू की है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से पूछताछ के साथ हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button