उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में पति बना हैवान, पत्नी और दो बच्चे पर फावड़े से किया हमला

गोरखपुर. एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर फावड़े से हमला कर दिया. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद करीब एक घंटे तक हाथ में फावड़ा लिए मोहल्ले में तांडव मचाता रहा. इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस को आता देख वो फरार हो गया.

पुलिस ने घायल महिला और दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है. वारदात गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर- 1, तेतरिया टोला में बुधवार की देर रात 10 बजे की है. पुलिस हमलावर पति को ढूंढ रही है.

घर बेचने को लेकर हमेशा होता था विवाद

गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर 1, तेतरिया टोला का रहने वाला सदानंद निषाद राज मिस्त्री का काम करता है. काफी दिनों से वह अपना घर बेचना चाह रहा है. लेकिन उसकी पत्नी हमेशा इसका विरोध करती है. इस बात को लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका है.

बच्चों पर किया जानलेवा हमला

इतने में सदानंद घर में रखा फावड़ा उठाया और अपनी पत्नी सुनीता (32) पर हमला कर दिया. उसके ताबड़तोड़ वार से सुनीता के सिर पर गहरी चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़ीं. यह देख उसका बेटा दयांनद (10) और बेटी रोशनी (6) मां को बचाने के लिए दौड़ा और अपने पिता के हाथ से फावड़ा छीनने लगा. इस पर उसने अपने बेटे और बेटी पर भी हमला कर दिया. दोनों बच्चे भी घायल हो गए.

तीनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. इंस्पेक्टर गुलरिहा उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button