उत्तर प्रदेशलखनऊ

परशुराम जयंती कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री ने की सहभागिता

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को कई स्थानों पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने भगवान परशुराम जयंती मनायी। कुछ कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सहभागिता की और अपने वचनों को प्रस्तुत किया।

कृष्णानगर इलाके के अवस्थी लाॅन में आयोजित भंडारा व परशुराम पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भगवान परशुराम की पूजा कर प्रसाद वितरण किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वहां मौजूद प्रबुद्ध लोगों से साहस, संघर्ष और समर्पण को कभी नहीं छोड़ने का संदेश दिया।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित एक दूसरे कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे और वहां पूजन कर कुछ देर प्रसाद वितरित किया। प्रसाद वितरण होता देखकर यहां सड़क पर आने जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button