उत्तर प्रदेशलखनऊ

अक्षय तृतीया पर जेवर की हुई खूब खरीदारी

लखनऊ। अक्षय तृतीया के दिन यानि मंगलवार को सर्राफा बाजार में जेवर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर जेवर खरीदने से यह अक्षय बनी रहती है। बहुत से लोग गहने खरीदना शुभ मानते हैं, इसलिए लोग इस दिन गहने खरीदना पसंद करते हैं। इसके मद्देनजर सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। सोने-चांदी के भावों को लेकर सर्राफा कारोबारी एकमत नहीं दिखे। किसी ने बताया कि भाव घटा है तो किसी ने सामान्य रहने की बात कही।

निशातगंज के सर्राफा कारोबारी रत्नेश अग्रवाल बताते हैं कि तृतीया पर लोगों ने खरीदारी खूब की। दुकान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों ने सोने-चांदी के गहनों के अलावा डायमंड के गहने भी पंसद किए। जब उनसे दाम के बारे में पूछा तो बताया कि रेट में तो पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा फर्क नहीं आया है। सोना 47950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से है और चांदी 64950 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।

वहीं, चौक के सर्राफा कारोबारी विनोद माहेश्वरी बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन शाम को ज्यादा ग्राहक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि थोक और फुटकर दोनों बाजार में गिरावट आई है। श्री माहेश्वरी बताते हैं कि लोक हल्के गहने ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि विवाह लग्नें होने से भी बाजार में फर्क देखने को मिल रहा है।

चौक के ही व्यापारी सिंदार्थ जैन भी बताते है कि लोग गले के सेट, चेन व हल्की अंगूठी ज्यादा पंसद कर रहे है। डायमंड के गहने भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। सर्राफा बाजार में पिछले दिनों की तुलना में सोना में दो हजार रुपये की गिरावट आई हैं। वहीं चांदी में भी दो से तीन हजार रुपये की कमी आई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button