उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी के जनता दरबार पर होली का खुमार, गु​झिया खिलाकर किया खुशियों का इजहार

देशभर में होली का उल्लास दिखाई दे रहा है। हर उम्र और हर तबके के लोग खुशियों के एक रंग में रंगे हुए हैं। आमजनों के साथ ही राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियां भी ​होली के रंग में मग्न है। चुनावी जीत पर किसी का उत्साह दोगुना है, तो कोई हार को भुलाकर रंगों खुशियां ढूंढ रहा है। यूपी चुनाव में बंपर जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार भी शुरू हो गया है। योगी ने होली के मौके पर लोगों को गुझिया देकर होली की बधाई दी है।

इस बार लोग जनता दरबार मे लोग बाबा बुलडोजर को दोबारा योगी महाराज की सत्ता में वापसी और होली के मौके पर बधाई दे रहे हैं। जबकि वहीं एक मुस्लिम समुदाय का शख्स अपनी फरियाद भी लेकर पहुंचा, जिसकी जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द बुलडोजर बाबा बुलडोजर चलाकर उसे खाली कराएंगे। जो लोग बाबा से मिलकर निकले है उनके हाथों में गुझिया है, गुझिया दिखाते हुए योगी से मुलाकात पर खुशियां जता रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री  मुख्तार अब्बास नक़वी ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली का जश्न मनाया। इन दौरान वे ढोलक बजाते नज़र आए। उन्होंने कहा, “हमारे देश की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार एक साथ मनाते है इसलिए हम कहते ‘अनेकता में एकता’। ये त्योहार सभी को जोड़ने वाला त्योहार है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button