उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के किसान पथ पर डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 5 यात्रियों की जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर एक डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 5.0 बजे हुई, जब बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की ओर जा रही थी। ड्राइवर और क्लीनर आग लगते ही बस से कूदकर भाग गए। बस से दो सिलेंडर भी मिले। गियर बॉक्स के पास आग लगी थी।

गुरुवार सुबह के समय अचानक बस में आग लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

बस में 80 यात्री थे सवार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। सूत्रों ने बताया कि बस में लगभग 80 यात्री सवार थे और उस समय सभी यात्री सो रहे थे। आग इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर तक उसकी लपटें दिखाई दे रही थीं।

आपातकालीन द्वार नहीं खुला

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पता चला कि बस का आपातकालीन द्वार नहीं खुल पाया, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। इस वजह से कई लोग फंसे रह गए और मौत हो गई।

मौके पर भारी पुलिस बल और पीजीआई की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से भेजा। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना में पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button