उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर अपहरण मामले में दोषी करार, भेजे गए जेल

जौनपुर/लखनऊ। जौनपुर में हुए प्रोजक्ट मैनेजर के अपहरण मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दोषी करार दिया गया है। उन्हें पुलिस हिरासत में जेल भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर अदालत की तरफ से कल सजा सुनाई जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम को अपहरण और रंगदारी मामले में अपर सत्र न्यायाधीश शरद त्रिपाठी द्वारा दोषी करार दिया गया है। बता दें कि, मुजफ्फरनगर निवासी नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button