उत्तर प्रदेशलखनऊ

गर्मी में पेट की देखभाल के लिए अलीगंज स्थित पेट शॉप एंड क्लिनिक में आयोजित होगा निःशुल्क वर्कशॉप

  •  पेट लवर्स वर्कशॉप में ले सकेंगे हिस्सा

लखनऊ: पुरनिया चौराहा, अलीगंज स्थित पेट शॉप एंड क्लिनिक में पालतू पेट के लिए रविवार 22 मई को हेल्थ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पालतू पेट की हेल्थ को लेकर निःशुल्क हेल्थ वर्कशॉप होगी। जिसमें लोगों को गर्मी में जानवरों की देखभाल कैसे की जाए इससे संबंधित सलाह दी जायेगी। इस हेल्थ वर्कशॉप में आने वाले 2000 से अधिक का लाभ भी प्राप्त कर सकते है| ये जानकारी पेट शॉप एंड क्लिनिक ओनर राम जी ने दी।

पेट शॉप एंड क्लिनिक ओनर राम जी बताया कि डॉग्स के लिए गर्मी काफी कठिन मौसम होती है। खासकर भारत जैसे देश में जहां कई राज्यों में तापमान औसतन 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाता है। ऐसे में गर्मी श्वानों व अन्य जानवरों को कई तरीकों से भी प्रभावित करती है, जिससे उनमें डिहाइड्रेट, भूख न लगना, शरीर पर चकत्ते और गंभीर बीमारियां हो जाती हैं यहां तक कि हीट स्ट्रोक से ग्रसित हो जाते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि गर्मी में जानवरों को होने वाली बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस हेल्थ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जो कि पुरनिया चौराहा स्थित अलीगंज पेट शॉप पर आयोजित होगी। इस वर्कशॉप में शहर के सभी पेट लवर्स व प्रोफेशनल पशुचिकित्सक जानवरों से जुड़ी बीमारी की जानकारी ले सकते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button