अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

अयोध्या DM आवास पर ‘रंगों का खेल’, 24 घंटे में फिर बदला बोर्ड का कलर; अब भगवा से किया लाल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण की 57 विधानसभा सीटों पर आज यानी 3 मार्च को मतदान हो रहा है. लेकिन इस बीच सूबे की हॉट सीट कहे जानी वाली अयोध्या सीट फिर चर्चाओं में आ गई है. वजह है अयोध्या के जिलाधिकारी के आवास का साइन बोर्ड और उसका रंग. दरअसल बुधवार को अचानक बोर्ड का रंग भगवा से बदलकर हरा कर दिया गया, जसिके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी. अब एक बार फिर बोर्ड का रंग बदला गया है.

दरअसल अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार के अस्थाई आवास को दर्शाने वाला बोर्ड जो पहले भगवा रंग में था उसे 2 मार्च बुधवार को हरे रंग में तब्दील कर दिया गया. जिला अधिकारी के आवास के बोर्ड को चेंज करते हुए कर्मचारियों की फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर गली नुक्कड़ चौराहे पर चर्चाएं शुरू हो गई कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं होने लगी. दरअसल जिलाधिकारी नीतीश कुमार का सरकारी बंगला अभी अंदर मेंटेनेंस चल रहा है जिस के नाते जिला अधिकारी पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में रह रहे हैं. वहीं बोर्ड के रंग को लेकर जब बवाल हुआ तो डीएम ने खुद भी इस पर सफाई दी थी.

24 घंटे के भीतर बदला गया बोर्ड का रंग

डीएम नीतीश कुमार का कहना था कि बोर्ड का रंग पहले से ही भगवा था, यह बोर्ड और गेस्ट हाउस पीडब्ल्यूडी विभाग का है. पीडब्ल्यूडी विभाग ने बिना जानकारी के बोर्ड को चेंज किया है जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तलब भी किया गया है. आजतक के मुताबिक अब एक बार फिर बोर्ड का रंग बदला गया है. अब 24 घंटे के भीतर ही एक बार फिर उसी साइन बोर्ड को बदल दिया गया है और हरे रंग के बैकग्राउंड के स्थान पर लाल रंग का बोर्ड लगा दिया गया है.

वहीं बता दें कि आज सूबे में छठे चरण के लिए मतदान जारी है. छठे चरण में 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. छठे चरण में 676 प्रत्याशी मैदान में हैं. यूपी के रण में सबसे हॉल सीट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की गोरखपुर सदर सीट है. आज इस सीट पर भी मतदान चल रहा है. छठे चरण में गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button