उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जीबीसी-4: सीएम योगी ने निवेशकों को डिनर पर बुलाया, कई मंत्री भी हुए शामिल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें कई नामचीन उद्योगपति-निवेशक व मंत्रीगण शामिल हुए। जीबीसी 4.0 के अवसर पर यह निवेशक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आए हुए हैं। इस दौरान आगन्तुकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया।

रात्रिभोज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता नन्दी, डॉ. संजय निषाद, एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, निवेशक नीरव अम्बानी, युसुफ अली, जलज धानी, जे०बी० पार्क, सुजैन एलिजाबेथ, फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर, धीरज हिन्दुजा, जीनल मेहता, शराफुद्दीन सर्राफ, सतनाम संधू, डॉ. नरेश त्रेहान, निरंजन हीरानन्दानी, रवि जयपुरिया समेत लगभग 200 से अधिक आगन्तुक शामिल हुए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button