उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के जेई और बस्‍ती के असिस्‍टेंट सेल्‍स कमिश्‍नर सस्‍पेंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा लूट व रंगदारी के मामले में गिरफ्तार बस्ती के असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर (सचल दल) आशुतोष मिश्र और अवैध निर्माण के आरोपी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता शिव ओम को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

बस्ती में तैनात वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष मिश्र को मुंबई क्राइम ब्रांच की क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी पर कार्रवाई हो रही है। उनको भी निलंबित किया जा चुका है। सौरभ त्रिपाठी आशुतोष के जीजा बताए जाते हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने अवर अभियंता शिव ओम के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। आरोप है कि साहिबाबाद में बिना मानचित्र के बहुमंजिला इमारत बनने में इन्होंने अनदेखी की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button