उत्तर प्रदेशलखनऊ

दो साल में चार बार बदला एचडीयू का नक्शा, सिविल अस्पताल में बनेगा 25 बेड का HDU

यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लि. से 320.69 लाख रुपए का प्रस्ताव

हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) में 25 बेड की एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बनेगी। अस्पताल प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है यूनिट का निर्माण होने से गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

सिविल अस्पताल में रोजाना करीब तीन हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में 30 बेड की इमरजेंसी संचालित है। इसमें बर्न के भी मरीज भर्ती होते हैं। रोजाना 100 से अधिक मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही आईसीसीयू में गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज दिया जाता है। गर्मी के दिनों में इमरजेंसी, आईसीसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को भर्ती करके कुछ राहत मिलने पर तुरंत ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। या उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता है।

शासन से एचडीयू के करीब 25 बेड की मंजूरी मिल चुकी है। एचडीयू निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. को चुना गया है। कारपोरेशन के अधिकारी सिविल के एचडीयू के निर्माण के लिए चार बार नक्शा भी बदल चुके हैं। एचडीयू निर्माण के लिए 320.69 लाख रुपये का प्रस्ताव भी लगभग पास हो चुका है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया अस्पताल में एचडीयू बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो चुका है। शासन से इसका बजट भी जारी हो गया है। उसमें डॉक्टर, स्टाफ रूम व अन्य सुविधाएं भी होंगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button