उत्तर प्रदेशलखनऊ

हाईकोर्ट ने शाहगंज जौनपुर से चुनाव जीते रमेश को जारी की नोटिस, मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाहगंज जौनपुर से निषाद पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीते रमेश को नोटिस जारी की है। कोर्ट ने यह नोटिस उनके चुनाव को विजयी घोषित करने को लेकर दाखिल एक चुनाव याचिका पर जारी किया है। चुनाव याचिका चुनाव हारे जौनपुर के शैलेंद्र यादव ललई ने दाखिल की है।

याची के अधिवक्ता सरोज यादव ने कोर्ट से कहा कि इस चुनाव में धांधली हुई है और सही तथ्यों को छिपाकर रमेश चुनाव जीते हैं। चुनाव याचिका में कहा गया है कि विपक्षी रमेश ने अपने अपराधिक इतिहास को छुपाया है तथा अपने आय व सम्पत्तियों का गलत व्यौरा पेश किया है। कहा यह भी गया है कि ईवीएम में पोल से ज्यादा मतों की गिनती की गई है।

जस्टिस सरल श्रीवास्तव ने इस चुनाव याचिका पर सुनवाई के बाद विपक्षी रमेश को नोटिस जारी की है और उनसे 18 जुलाई तक इस याचिका पर अपना लिखित जवाब साक्ष्य समेत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 18 जुलाई को यदि विपक्षी की तरफ से जवाब दाखिल नहीं किया जाता है तो अदालत इस केस की सुनवाई उनके गैर हाजिरी में शुरू करेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button