उत्तर प्रदेशप्रयागराज

आनंद गिरी की जमानत पर जज ने अपने को सुनवाई से अलग किया

  • चीफ जस्टिस की नामित बेंच अब 31 मई को करेगी सुनवाई

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी शिष्य आनंद गिरी उर्फ अशोक कुमार चोटिया की जमानत अर्जी की सुनवाई 31 मई को होगी।

शुक्रवार को आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, परंतु जस्टिस राहुल चतुर्वेदी ने इस केस की सुनवाई से अपने को अलग कर लिया। कोर्ट ने इस केस को अन्य पीठ नामित करने के लिए चीफ जस्टिस को भेज दिया है। चीफ जस्टिस द्वारा नामित बेंच अब इस केस की सुनवाई करेगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राहुल चतुर्वेदी ने व्यक्तिगत कारणों से स्वयं को इस मामले की सुनवाई से अपने को अलग कर लिया। हाईकोर्ट में आज सुनवाई न हो सकने से आनंद गिरि को जमानत नहीं मिल सकी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button