उत्तर प्रदेशलखनऊ

आशियाना सेक्टर एम झंडा पार्क में धूमधाम से हुआ होली मिलन

  • संस्कृति विभाग के कलाकारों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
  • एसोसिएशन की सेक्टर एम इकाई ने किया कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की सेक्टर एम इकाई का चिरंजीव भारती स्कूल के निकट स्थित झंडे वाले पार्क रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ कार्यक्रम मुख्य अतिथि रूप में राजधानी की मेयर सुषमा खर्कवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर लोगो की जमकर तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर ने कहा कि आशियाना का विकास कार्य रुकेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कह रखा है कि जनता की समस्या का तुरंत निदान करो। सेक्टर सचिव जे पी पांडे की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के पांडेय एवं सेक्टर सचिव जे पी पांडेय ने आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महासचिव एसी अग्निहोत्री ने मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया ।

राज्य सांस्कृतिक विभाग की टीम ने शिप्रा ने होली गीतों पर नृत्य की कई प्रस्तुतियां दी। समारोह में संरक्षक आर के भाटिया, एके बाजपेई, रंजीत सिंह, शैल पांडेय, कुमकुम निगम, रेनू श्रीवास्तव, मीना त्रिपाठी सहित बडी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य लोगों नें समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में एसोशिएशन के सेक्टर एम इकाई के सचिव जेपी पांडे ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button