उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुंदेलखंड का होली मिलन समारोह सम्पन्न

लखनऊ। बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा एफ़िल क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व डीजी पुलिस विजय कुमार, विशेष अतिथि शिव शंकर अवस्थी, रविंद्र कुमार द्विवेदी निदेशक पेंशन,अरविंद कुमार जैन, हेमंत कुमार गुप्ता, शिव गोपाल सिंह संयुक्त सचिव कारागार, बद्री विशाल तिवारी, बनारसी प्रसाद, देवेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष सहयोग परिषद ने की। अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, सरस्वती वंदना, अर्चना गुप्ता, सुधा गुप्ता, प्रीति सिंह, अनीता जैन, श्रद्धा लिटोरिया द्वारा प्रस्तुत की गई।

स्वागत भाषण परिषद के महासचिव कैलाश जैन द्वारा दिया गया। बुंदेलखंड सहयोग परिषद के कलाकारों रेणु शर्मा, श्रद्धा लिटोरिया, अंजू अग्निहोत्री, आशा तिवारी, कीर्ति जैन, प्रीति सिंह, अर्चना गुप्ता, स्वरा त्रिपाठी एवं अन्य बुंदेली कलाकारों द्वारा होली गीत, नृत्य प्रस्तुत किये गये और सभी ने फूलों की होली खेली। अतिथियों द्वारा बुंदेलखंड के संबंध में उद्बोधन दिया और शीघ्र लखनऊ में बुंदेलखंड भवन बनाने का संकल्प सभी ने लिया, अध्यक्ष भाषण महेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दिया गया और बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई एवं धन्यवाद डॉ जितेंद्र तिवारी द्वारा दिया गया ।कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के महेंद्र भीष्म, सुरेंद्र अग्निहोत्री, केपी प्रजापति, आलोक जैन, बी के लिटोरिया, बी एस बुंदेला, सदानंद,सुधीर गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button